Jharkhand News- चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

संवाद सूत्र, स्वर्णिम भारत न्यूज़। Jharkhand Political News:विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

संवाद सूत्र, स्वर्णिम भारत न्यूज़। Jharkhand Political News:विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी। इस दौरान ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप

ललन चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।

जल्द ही समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। प्रेस वार्ता में इंटक नेता धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कृष्णकांत तिवारी, सोनू सिंह, विजय चौबे थे।

विधायक अनूप सिंह ने दिया ललन चौबे के आरोपों का जवाब

कांग्रेस नेता ललन चौबे के आरोप के जवाब में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे व ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है। ललन चौबे कभी कांग्रेसी रहे ही अनूप सिंह। नहीं। वे हमेशा पार्टी को कमजोर करने के लिए दीमक बने रहे। उन्होंने कहा कि ललन चौवे की ओर से उनपर व उनके पिता पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

मृत व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ललन चौबे ने अपनी दूषित मानसिकता को दर्शाया है। मेरी पत्नी अनुपमा सिंह हारे या जीते वह आजीवन कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहेंगी। मेरा पूरा परिवार लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एम्स व एयरपोर्ट को धनबाद में स्थापित करना व रोजगार मुहैया आमने-सामने कराना है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट

Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, RCB vs CSK Highlights: प्लेऑफ में पहुंची कोहली की RCB... रोमांचक मैच में CSK को दी मात, धोनी का सपना चकनाचूर

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now